PhonePe Business Loan: PhonePe Business व्यापारियों की दुनिया में एक प्रचलित एप है जिससे वह ग्राहक से ऑनलाइन पेमेंट प्राप्त करके अपने व्यापार को आगे बढ़ा रहा है। इस एप की मदद से ब्यापारी आसानी से बिना किसी परेशानी के डिजिटल पेमेंट प्राप्त करके डिजिटल दुनिया की तरफ आगे बढ़ रहे है। बर्तमान समय में भारत के, छोटे से लेकर बड़े ब्यापारी अपने ब्यापार के लिए PhonePe Business का सहारा ले रहे है।
इसी प्रगति को देखते हुए PhonePe Business एप ने लोन देने की सेवा भी शुरू किया है। अब कोई भी ब्यापारी PhonePe Business से जुड़ कर यहाँ से अपने ब्यापार को आगे बढ़ाने के लिए लोन भी ले सकते है। ब्यापारी यहाँ पर कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके 5 लाख रूपए तक का बिज़नेस लोन प्राप्त कर सकता है।

आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे की PhonePe Business Loan क्या है, PhonePe Business Loan Kaise Le सकते है, इसे लेने की पात्रता, दस्ताबेज, ब्याज दर और इसके फायदे क्या क्या है इसके बारे में।
PhonePe Business Loan Details
Application Name | PhonePe Business: Merchant App |
Process | 100% Digital |
Age Required | 23 |
Type of Loan | Business Loan |
Loan Limit | Upto 5,00,000 |
Interest Rate | 2% – 3% |
App Download Link | PhonePe Business App |
Helpline Number | 68727374 or 022-68727374 |
Official Website | business.phonepe.com |
PhonePe Business क्या है?
PhonePe एप से जहाँ आप पैसो का लेनदेन कर सकते है, रिचार्ज, इलेक्ट्रिक बिल भुगतान से लेकर किसी स्टोर में भुगतान के लिए इस्तेमाल कर सकते है वहीँ PhonePe Business एप केबल व्यापारियों के लिए बनाया गया है। यह एप उन लोगो के लिए बनाया गया है जिनका कोई दूकान है और वहां ऑनलाइन पेमेंट प्राप्त करना चाहते है कस्टमर से, या फिर जिनका कोई ऑनलाइन बिज़नेस है जहाँ से पैसे प्राप्त करना चाहते है।
PhonePe Business डिजिटल भुगतान स्वीकृति नेटवर्क का प्रवेश द्वार है, जहाँ पर एक व्यापारी अपना बिज़नेस अकाउंट खुल कर ऑनलाइन पेमेंट स्वीकार कर सकते हैं, सभी लेनदेन को ट्रैक कर सकते हैं, लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। अभी तक क़रीब 4 करोड़ व्यापारियों द्वारा इसे इनस्टॉल करके इस्तेमाल किया जा रहा है।
PhonePe Business Loan क्या है?
आज के समय में हर एक ब्यापारी अपने ब्यापार को आगे बढ़ाना चाहता है लेकिन ज़रुरत के पैसे ना होने की वजह से वे यह नहीं कर पाते, और इसी परिस्थिति में काम आता है PhonePe Business Loan जिसका इस्तेमाल करके कोई भी ब्यापारी अपने ब्यापार को आगे बढ़ा सकता है और दोगुना कमाई कर सकता है।
यहाँ से एक ब्यापारी 5 लाख रूपए तक का बिज़नेस लोन प्राप्त कर सकता है जिसके लिए उसे कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना पड़ता है। ध्यान देने वाली बात यह है की PhonePe खुद आपको लोन नहीं देता वल्कि दूसरे बित्तीय संसथान के साथ मिलकर आपको यह बिज़नेस लोन देता है इसीलिए लोन लेने से पहले उस पर लगे ब्याज दर और चार्जेज के बारे में जाँच करना ना भूले।
हालाँकि अगर आपके क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आपको कम ब्याज पर लोन मिल जायेगा, इसलिए लोन लेने से पहले आपका क्रेडिट स्कोर और सिबिल स्कोर चेक करना ना भूले। आप चाहे तो नीचे दिए ब्लॉग को पढ़कर PhonePe एप में खुद का क्रडिट स्कोर चेक कर सकते है।
PhonePe Business Loan kaise le
अगर आप भी जानना चाहते है की आप कैसे PhonePe Business Loan लेकर अपने बिज़नेस को आगे बढ़ा सकते है, तो उसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करिये –
- Step 1: पहले आपको PhonePe Business एप में जाना है।
- Step 2: मोबाइल नंबंर से लोग इन कर लेना है।
- Step 3: बैंक अकाउंट और जानकारी देकर अकाउंट बना लेना है।
- Step 4: होम पेज पर PhonePe Business Services के अंदर आपको PhonePe Business Loan का ऑप्शन दिखेगा।
- Step 5: क्लिक करेंगे तो एक पेज खुल जायेगा जिसमें Get a loan upto 5,00,000 लिखा होगा।
- Step 6: लोन के लिए पात्र होने पर उस पेज में आपको Apply का बटन दिखेगा।
- Step 7: Apply पर क्लिक करने के बाद कुछ जानकारी माँगा जायेगा।
- Step 8: सभी जानकारी देकर KYC पूरा करना होगा।
- Step 9: पूरा करने के बाद Review करने को कहा जायेगा।
- Step 10: रिव्यु के बाद Set Up Autopay पर UPI ID देना होगा जिससे आपके लोन का Repayment होगा।
- Step 11: इसके बाद लोन एग्रीमेंट को स्वीकार करके Continue करेंगे तो आपका लोन Submit हो जायेगा।
- Step 12: इसके बाद लोन अप्प्रूव होने के साथ साथ आपके बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाता है।
Repayment कैसे करें
PhonePe Business पर दो तरीके से पुर्नभुगतान होता है, जिसमे से पहला तरीका है, आपके PhonePe Business QR पर प्राप्त होने वाले पैसे में से हर दिन आपका आटोमेटिक पुर्नभुगतान होता रहेगा।
और दूसरा तरीका है, लोन आबेदन करते समय Setup Autopay पर क्लिक करके जिस UPI ID डाल कर 1 रूपए का भुगतान करके कन्फर्म किया था उस UPI ID से ऑटोमैटिक हर दिन पैसा काट लिया जायेगा।
Phonepe Business Loan Eligibility
PhonePe Business Loan लेने के लिए आपको इसके पात्र होना भी ज़रूरी है जैसे –
- सिर्फ ब्यापारियों को ही यह लोन मिलेगा।
- आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए।
- 6 महीने तक महीने में कम से कम 15 दिन PhonePe QR के माध्यम से ग्राहक से ऑनलाइन पेमेंट प्राप्त करना होगा।
- 6 महीने तक हर महीने ₹25,000 से अधिक भुगतान प्राप्त करना होगा।
PhonePe Business Loan Documents
PhonePe से बिज़नेस लोन लेने के लिए आपको ज़्यादा दस्तबेजो की ज़रुरत नहीं पड़ता है, इसके लिए आपको सिर्फ नीचे दिए गए कुछ दस्तबेजो की ज़रुरत पड़ता है, चलिए जानते है PhonePe Business Loan Documents के बारे में –
- Pan Card
- AAdhaar Card
- Bank Account
- UPI ID
- Digilocker पर पहचान और पते के प्रमाण के लिए दस्तावेजों की जांच की जा सकती है।
- Mobile Number
- Selfie
PhonePe Business Loan Interest Rate
PhonePe Business से लोन लेने के समय आपको ब्याज दर को ध्यान में रख कर लोन लेना है क्यूंकि PhonePe Business App अलग अलग बित्तीय संस्थान से मिलकर उपयोगकर्ता को अलग अलग ब्याज पर लोन प्रदान करता है।
लोन के ब्याज आपके क्रेडिट स्कोर पर भी निर्भर करता है, जितना अच्छा क्रेडिट स्कोर होता है उतना ही कम ब्याज दर पर लोन मिलने की सम्भावना रहता है। आम तौर पर यहाँ से बिज़नेस लोन लेने पर प्रति महीने 2% से लेकर 3% तक का ब्याज लगता है।
PhonePe Business Loan Close कैसे करें
लोन मिलने के बाद Loan Close का बिकल्प आ जाता है जिस पर क्लिक करके उस लोन को बंध करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। यहाँ पर Foreclosure के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है, हालाँकि यदि आप लोन राशि प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर लोन बंद कर देते हैं तो उसे Canceled Loan माना जाएगा। लोन बंद करने की यह पूरी प्रक्रिया लोन देने वाले बित्तीय संसथान पर निर्भर करता है।
PhonePe Business Loan के फायदे
PhonePe Business Loan फायदे भी मौजूद है जो नीचे निम्नलिखित है –
- आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करने से ही लोन मिल जाता है।
- आप बिना किसी भाग-दौड़ के यहाँ से घर बैठे बैठे लोन ले पाएंगे और उसका भुगतान भी कर सकते है।
- यहाँ से लोन लेना पूरी तरह से सुरक्षित होता है।
- यहाँ से मिलने वाले लोन राशि से आप किसी भी बिज़नेस पर इस्तेमाल करके उसे आगे बढ़ा सकते है।
- जितना अच्छा क्रेडिट स्कोर होगा उतना ही कम ब्याज पर लोन मिलता है।
- लोन राशि आसानी से आपके बैंक खाते में आ जाता है।
- ज़्यादा दस्ताबेज यानि डॉक्यूमेंट नहीं देना पड़ता।
- लोन का पुनर्भुगतान आटोमेटिक होता रहता है।
- घर बैठे बैठे पूरी तरह से पेपरलेस लोन मिलता है।
निष्कर्ष
PhonePe Business एप से कोई भी ब्यापारी आसानी से लोन ले सकता है, यह एक सुरक्षित एप होने की वजह से आप सुरक्षित तरीके से लोन ले पाएंगे। कम ब्याज पर बिज़नेस लोन मिल जाता है और लोन का पुर्नभुगतान आटोमेटिक हो जाता है।
आशा करता हूँ आपको हमारा यह लेख “PhonePe Business Loan Kaise Le” को पढ़ कर PhonePe बिज़नेस लोन के बारे में सभी जानकारी मिला होगा, अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों और परिबार के साथ ज़रूर शेयर करें। धन्यवाद।
FAQ
PhonePe Business Loan Customer Care Number
68727374, 022-68727374
PhonePe Business Loan Disbursement Time
लोन मंजूर होने के 48 घंटे के अंदर लोन राशि आपके बैंक अकाउंट में डाल दिया जाता है।
PhonePe Business Loan कैसे देता है?
PhonePe अलग अलग बित्तीय संस्थानों के साथ मिलकर लोगो को बिज़नेस लोन प्रदान करता है।
PhonePe Business Loan Foreclosure Charges
फोनपे बिज़नेस लोन को फॉरक्लोज्ड करने के लिए कोई भी शुल्क नहीं लगता।
PhonePe Business Loan Age Limit
यहाँ से लोन लेने के लिए उपयोगकर्ता का उम्र कम से कम 21 से 23 और 60 बर्ष के बीच होना चाहिए।
PhonePe Business कितना लोन देता है?
PhonePe Business आपको 5 लाख रूपए तक का लोन देता है।
PhonePe Business कितने समय के लिए लोन देता है?
PhonePe Business एप उपयोगकर्ता को 3 महीने से लेकर 30 महीने तक के लिए लोन देता है।

Loanpage.in पर आपका स्वागत है, इस ब्लॉग के माध्यम से हम लोगो को सभी प्रकार के लोन जैसे पर्सनल लोन, होम लोन, एजुकेशन लोन, बिज़नेस लोन आदि के बारे में सही जानकारी प्रदान करके उपयोगकर्ताओं को जागरूक बनाते है।