PhonePe Se Loan Kaise Le: PhonePe एक ऐसा एप है जिसे बर्तमान समय में लगभग हर भारतीय इस्तेमाल करता है, इसके माध्यम से लोग पैसो का लेनदेन से लेकर रिचार्ज, बिल भुगतान जैसे सभी बित्तीय काम कर रहे है। लेकिन क्या आप जानते है, इस एप के माध्यम से आप लोन भी ले सकते हो।
अगर आप भी जानना चाहते है की, PhonePe से लोन कैसे ले सकते है तो इस लेख को पूरा पढ़िए क्यूंकि यहाँ हमने बताया है की PhonePe से लोन कैसे लेते है, कितना मिलता है, इसकी पात्रता क्या है, डॉक्यूमेंट क्या क्या लगता है, इसके फायदे क्या क्या है और भुगतान कैसे करते है।
PhonePe से लोन लेने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना पड़ता है जिससे आप यहाँ से 15 लाख रूपए तक का लोन ले सकते हो। PhonePe से लोन लेने का तरीका क्या है, इसे लेकर हमने नीचे बिस्तार से बताया है।

PhonePe Loan Overview
Application Name | PhonePe UPI, Payment, Recharge |
Process | 100% Digital |
Age Required | 21 |
App Download Link | PhonePe App |
Helpline Number | 080-68727374 / 022-68727374 |
Official Website | PhonePe.Com |
PhonePe क्या है
PhonePe एक भारतीय डिजिटल पेमेंट और वित्तीय सेवा कंपनी है जिसका मुख्यालय भारत की कर्णाटक राज्य की बेंगलुरु शहर में स्थित है। समीर निगम, राहुल चारी और बुर्जिन इंजीनियर द्वारा स्थापित इस एप के माध्यम से उपयोगकर्ता बिभिन्न प्रकार के पैसो का लेनदेन कर सकते है जैसे किसी को पैसे भेजना हो या फिर पैसे प्राप्त करना हो, रिचार्ज, इलेक्ट्रिक बिल भुगतान से लेकर किसी स्टोर में भुगतान करना हो, उपयोगकर्ता सभी प्रकार के लेनदेन यहाँ से कर सकते है।
बर्तमान समय में लगभग हर भारतीय के पास PhonePe एप मौजूद है जिसका इस्तेमाल करके वह अपने ज़िन्दगी को आसान बना रहा है, साल 2022 में PhonePe ने सेमी-क्लोज्ड प्रीपेड भुगतान प्रणाली संचालित करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक से लाइसेंस प्राप्त किया था।
PhonePe लोन क्या है
आज के समय में लोन लेने के कई तरीके है, जिनमें से एक तरीका है PhonePe एप। अगर आपके मोबाइल में PhonePe एप है तो आप इससे 50,000 रूपये से लेकर 15 लाख रूपये तक का लोन बहुत ही जल्दी और आसानी से ले सकते है। हालाँकि PhonePe अपने यूजर्स को यह लोन एक थर्ड पार्टी मोबाइल ऐप की मदद से देता है जैसे- मनी व्यू, बजाज फिनसर्व, नवी आदि।
PhonePe द्वारा प्रदान किया जा रहे इस पर्सनल लोन की मदद से लोग बहुत ही कम समय में तुरंत लोन प्राप्त कर सकते है। इस लोन के लिए इन कंपनियों द्वारा अलग-अलग ब्याज लिया जाता है। ब्याज दर की यह राशि अलग-अलग थर्ड पार्टी उपयोगकर्ता के सिबिल स्कोर पर भी निर्भर करता है।
- Pan Card से लोन कैसे ले, इन एप्स और बैंक में मिलेंगे पैन कार्ड में लोन
- सिर्फ Aadhaar Card Se Loan Kaise Le: 2 लाख तक का लोन मिलेगा आधार कार्ड से
PhonePe पर लोन के प्रकार
PhonePe आपको कई तरह के लोन प्रदान करता है दूसरे बित्तीय संस्थानों से मिलकर, फोनपे से मिलने वाले लोन के प्रकार नीचे निम्नलिखित है –
- PhonePe से आप Personal Loan
- Home Loan
- Gold Loan
- Bike Loan
- Car Loan
- Education Loan
- Mutual Fund और Shares के अगेंस्ट लोन
- और Property के अगेंस्ट लोन ले सकते है।
फोनपे से लोन कैसे ले | PhonePe se loan kaise le
चलिए जानते है, आप PhonePe से लोन कैसे ले सकते है और इसके लिए आपको क्या क्या करना पड़ेगा। PhonePe से लोन लेने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करिये –

- सबसे पहले आपको PhonePe एप को इनस्टॉल कर लेना है।
- फिर आपके बैंक खाते से जो मोबाइल नंबर लिंक है उस नंबर से एप में लॉगिन कर लीजिये।
- Profile and Payments पर जाके बैंक अकाउंट पर क्लिक करके आपको आपका बैंक खाता जोड़ना होगा।
- सभी प्रक्रिया पूरी करके आप अकाउंट को UPI आईडी से लिंक कर ले।
- इसके बाद ऐप के डैशबोर्ड में Loan वाले सेक्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने क्रेडिट स्कोर चेक करने से लेकर सभी प्रकार के लोन का बिकल्प सामने आ जायेगा।
- आप चाहे तो यहाँ से मिलने वाले अलग अलग लोन जैसे होम लोन, गोल्ड लोन आदि चाहते है तो उस बिकल्प को चुनकर आगे बढ़ सकते है लेकिन अगर आपको पर्सनल लोन चाहिए तो आपको Check Credit Score पर क्लिक करना होगा।
- क्रेडिट स्कोर चेक करने के बाद पेज को रिफ्रेश कर लेना है।
- जिसके बाद PhonePe आपके स्कोर के अनुसार आपको लोन राशि ऑफर करेगा।
- यह प्रक्रिया पूरा करने के बाद भी अगर आपको लोन का ऑफर ना मिले तो लोन के सेक्शन पर आपको Account Agreegator के ऑप्शन में जाकर अपना बैंक खाता को जोड़ लेना है।
- Get Money Instantly पर क्लिक करके आगे बढ़ना है या फिर इसके बाद पर्सनल लोन का ऑप्शन आ जायेगा जिस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद लोन राशि और अबधि चुनना होगा।
- इसके बाद जैसे ही आप आगे बढ़ेंगे यह आपको कुछ जानकारी मांगेगा जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक की जानकारी।
- जानकारी देने के बाद आपका यहाँ EMI auto debit का ऑप्शन आ जायेगा जिसमें आपको नेट बैंकिंग या फिर एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकरी देना होगा क्यूंकि यहाँ से आपका EMI काटा जायेगा।
- सभी प्रक्रिया पूरे होने पर आपको लोन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करना होगा।
- आवेदन पूरा होने के बाद आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी और यदि सब कुछ सही पाया जाता है तो कुछ ही समय बाद आपका लोन राशि आपके खाते में भेज दिया जाएगा।
Repayment कैसे करें
PhonePe से लोन का Repayment यानि भुगतान करना काफी आसान है, इसके लिए आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करिये –

- सबसे पहले PhonePe एप को ओपन कर लेना है।
- इसके बाद Loan वाले सेक्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद यहाँ Loan Repayement का ऑप्शन दिख जायेगा।
- Loan Repayment पर क्लिक करने के बाद आपको NBFC (बित्तीय संसथान) चुनना है जहाँ से आपने लोन लिया है।
- इसके बाद आपको आपका लोन नंबर देना होगा।
- लोन नंबर देकर आगे बढ़ेंगे तो आपको भुगतान की अमाउंट और भुगतान की जानकारी दिखाई जाएगी।
- अंत में Pay पर क्लिक करके किसी भी ऑनलाइन तरीके से आप लोन का पुनर्भुगतान कर सकते है।
PhonePe लोन के पात्रता | Eligibility
PhonePe से लोन लेने के लिए कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना होता है, जैसे –
- आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
- लोन प्राप्तकर्ता की न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष और अधिकतम 58 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता को PhonePe मोबाइल एप का उपयोगकर्ता होना चाहिए, PhonePe इस्तेमाल करने के कुछ महीनो बाद आबेदन करें तो ज़्यादा अच्छा है।
- क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए, 700 या फिर उससे ऊपर हुआ तो आसानी होगी।
- नियमित आय का स्रोत होना चाहिए ताकि उपयोगकर्ता लोन का पुनर्भुगतान कर पाए।
- आवेदक के पास एक बैंक खाता होना चाहिए
ज़रूरी दस्ताबेज | Documents
PhonePe से लोन लेने के लिए आपको कुछ ज़रूरी दस्ताबेज देना पड़ेगा जो नीचे निम्नलिखित है –
- Mobile Number जो आपके आधार कार्ड और बैंक से लिंक होना चाहिए
- Aadhaar Card जो आपके मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए
- Pan Card
- Salary Slip या Bank Statement
- Bank Account Number
- Selfie/Photo
ब्याज दर | Interest Rate
PhonePe से लोन लेने के समय आपको ब्याज दर पर ध्यान देना होगा क्यूंकि PhonePe पर मौजूद अलग अलग बित्तीय संस्थान अलग अलग ब्याज पर लोन प्रदान करता है। लोन के प्रकार पर भी अलग अलग ब्याज लगता है, वहीँ अगर आप PhonePe से पर्सनल लोन लेते हो तब आपको 2% से लेकर 3% तक का ब्याज देना पड़ेगा।
PhonePe कितना लोन देता है
अगर आपके मन में भी यह सवाल है की PhonePe कितना लोन देता है यानि PhonePe का लोन लिमिट क्या है, तो आपको बता दे इसका कोई एक लिमिट नहीं है वल्कि अलग अलग प्रकार के लोन का अलग अलग लिमिट मौजूद है।
जैसे होम लोन पर 10 लाख तक का लोन ले सकते है, 30 लाख रूपए तक का कार लोन ले सकते है, 50 लाख रूपए तक का एजुकेशन लोन ले सकते है। वहीँ अगर आप पर्सनल लोन लेने जाते हो तो वहां आपको आपके क्रेडिट स्कोर के अनुसार लोन दिया जाता है, आपको यहाँ से 5 लाख से 10 लाख रूपए तक का पर्सनल लोन मिल सकता है।
PhonePe लोन के फायदे
PhonePe से लोन लेने के कई फायदे भी है जो नीचे निम्नलिखित है –
- कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करने से ही आपको यहाँ से तुरंत लोन मिल जाता है।
- आप बिना किसी भाग-दौड़ के यहाँ से घर बैठे बैठे लोन ले पाएंगे और उसका भुगतान भी कर सकते है।
- यहाँ से लोन लेना पूरी तरह से सुरक्षित होता है।
- क्रेडिट स्कोर अच्छा होने पर आपको कम ब्याज पर लोन मिल जाता है।
- लोन राशि आसानी से आपके बैंक खाते में आ जाता है।
- ज़्यादा दस्ताबेज यानि डॉक्यूमेंट नहीं देना पड़ता।
- लोन का पुनर्भुगतान करना भी काफी आसान है।
- घर बैठे बैठे पूरी तरह से पेपरलेस लोन मिलता है।
- कभी कभी ऑफर के माध्यम से आपको छूट भी मिलता है।
क्या PhonePe लोन सुरक्षित है
हाँ, PhonePe से लोन लेना सुरक्षित होगा। क्यूंकि साल 2022 में PhonePe ने सेमी-क्लोज्ड प्रीपेड भुगतान प्रणाली संचालित करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक से लाइसेंस प्राप्त किया है, इसीलिए PhonePe सिर्फ उन बित्तीय संस्थानों (NBFC) के साथ ही काम करता है जो भरोसेमंद है और RBI द्वारा स्वीकृत है।
PhonePe Lending Partner
PhonePe कई अलग अलग भरोसेमंद बित्तीय संस्थानों के साथ मिलकर लोगो को लोन प्रदान करता है, उनमे से कुछ नाम नीचे निम्नलिखित है –
- IDFC First Bank
- Hero Fincorp
- Rupyy
- L&T Finance
- Volt Money
- Muthoot Finance
- Muthoot Fincorp
- Propelld
- HDFC Credila
- GradRight: Abroad EduLoan
- ForeignAdmits
- Avanse
- Bike Bazaar Finance
निष्कर्ष
PhonePe एप डिजिटल पेमेंट की दुनिया में एक भरोसेमंद और बड़ा नाम है। यहाँ पर मिलने वाले सभी सेवाएं सुरक्षित है इसलिए आप यहाँ से लोन भी ले सकते हो। यहाँ से लोन लेना काफी आसान है जिससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी। हालाँकि यहाँ से लोन लेते समय आप ब्याज दर का जांच ज़रूर करें क्यूंकि PhonePe पर्सनल लोन को छोड़ कर बाकी लोन में ज़्यादा ब्याज लगता है।
आशा करता हूँ आपको हमारा यह लेख “PhonePe Se Loan Kaise Le” को पढ़ कर PhonePe Loan के बारे में सभी जानकारी मिला होगा, अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों और परिबारों के साथ ज़रूर शेयर करें। धन्यवाद।
FAQ
क्या PhonePe लोन देता है?
हाँ, PhonPe दूसरे बित्तीय संस्थानों से मिलकर लोगो को लोन प्रदान करता है।
PhonePe कितने समय के अंदर लोन बितरण करता है?
लोन मंजूरी होने के 48 घंटे के अंदर आपका लोन राशि आपके बैंक अकाउंट में डाल दिया जाता है।
PhonePe से लोन लेने का Age Limit क्या है?
न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष और अधिकतम 58 वर्ष होनी चाहिए।
PhonePe लोन customer care number क्या है?
080-68727374 / 022-68727374
PhonePe से लोन मिलता है?
हाँ, PhonPe से लोन मिलता है।

Loanpage.in पर आपका स्वागत है, इस ब्लॉग के माध्यम से हम लोगो को सभी प्रकार के लोन जैसे पर्सनल लोन, होम लोन, एजुकेशन लोन, बिज़नेस लोन आदि के बारे में सही जानकारी प्रदान करके उपयोगकर्ताओं को जागरूक बनाते है।